फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के उपचार के लिए पिता ने फैलाया दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के मेदनीखाड़ ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 10 दिन पूर्व विद्युत करेंट से झुलसे छात्र नीरज कुमार (12) की हालत दिन- प्रतिदिन गंभीर हो रही है। उसका इलाज बीएचयू में हो रहा है। छात्र के पिता विजय कुमार ने जन प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से आर्थिक सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन

पिता विजय कुमार का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से उसका बेटा बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद उसे बीएचयू में लोगों के सहयोग से भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत गंभीर है। बताया कि बीएचयू के डॉक्टरों ने नीरज के शरीर में फैल रहे संक्रमण के कारण उसका एक हाथ और एक पैर काटने की बात कही है।
उसे कई दिन बाद होश आया है, लेकिन हालत में सुधार नहीं है। दुद्धी क्षेत्र के निवासी अभय सिंह ने बिजली विभाग पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग डीएम से की है। बता दें कि गंभीर रूप से झुलसे चंदन का उपचार लोगों के सहयोग से चल रहा है। विण्ढमगंज इलाके के सरकारी विद्यालयों में तैनात अध्यापकों ने चंदा जुटाकर नीरज के इलाज के लिए उसके माता को दिया है। विद्युत विभाग के एक जेई ने भी 10 हजार रुपये का सहयोग किया है लेकिन आर्थिक संकट के नाते नीरज का उपचार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें