फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व पर अंशाति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। दीपावली और छठ पूजा को लेकर स्थानीय थाना परिसर में रविवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार ने कहा कि पर्व हमारे संस्कृति के परिचायक है। उन्होंने कहा कि पर्व में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र सरोज ने कहा कि सादे वर्दी में सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवान हर जगह तैनात रहेंगे। अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। दीपावली पर बिना लाइसेंस के पटाखा बेचते यदि कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि बिना लाइसेंस के कोई भी दुकानदार पटाखा न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें