फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोड़े प्रेमी युगलों को चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को शोहदों की धरपकड़ के लिए शनिवार को एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सात जोड़े प्रेमी-युगलो को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ के निर्देशन में राबर्ट्सगंज कोतवाली एवं महिला थाने की पुलिस ने पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर एंटी रोमियो अभियान चलाया। महिला एसआई शिवानी मिश्रा ने पंचमुखी महादेव मंदिर पहाड़ी पर सात युवक-युवतियों को पकड़ लिया। पूछने पर पता चला कि वे घर से कालेज जाने के निकले थे। एसआई ने सेलफोन पर युवक-युवतियों के घरवालों को उनके बारे में सूचना दी। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज, विंध्य कन्या महाविद्यालय, गुरू नानक बालिका इंटर कालेज समेत अन्य विद्यालयों के आसपास भी चेकिंग किया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पकड़े गए सात युवक-युवतियों के घरवालों को बताते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। शोहदों के खिलाफ निरंतर अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें