फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण संबंधी 156 वादों का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को एडीआर भवन में इलाहाबाद बैंक के ऋण संबंधी वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश ओमप्रकाश त्रिपाठी ने लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एडीजे प्रथम जयप्रकाश तिवारी, एडीजे द्वितीय संतोष कुमार गौतम, एडीजे द्वितीय एफटीसी न्यू विनय कुमार सिंह, नेत्रपाल सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थ कुमार बागव सिविल जज सीनियर डिवीजन, महेंद्र कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी, सुंदर पाल सिविल जज जूनियर डिवीजन, सुनील शेखर न्यायिक मजिस्ट्रेट, आरके सिंह सहायक प्रबंधक इलाहाबाद बैंक, सूर्यदत्त संतोषी लीड बैंक मैनेजर, सुनील कुमार पांडेय मुख्य प्रबंधक इलाहाबाद बैंक की मौजूदगी में इलाहाबाद बैंक के सभी 35 शाखाओं के 156 ऋण संबंधी वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सुलह समझौते (प्रि-लिटिगेशन स्टेज) के आधार पर कुल बकाया एक करोड़ छह लाख रुपये के मुकाबले 47 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को अगली विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें भारतीय स्टेट बैंक के सभी शाखाओं के ऋण संबंधी वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें