फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे से 36 गांव में नहीं बिजली, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लाक क्षेत्र के 36 से अधिक गांवों में 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे से बिजली न होने से लोगों के विद्युत से संचालित कार्य ठप हो गए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
ब्लाक क्षेत्र में कई माह से विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। इसकी मुख्य वजह जर्जर तार व उपकरण है। साथ ही ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार भी ब्रेकडाउन की वजह बन रहा है। अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि जानकारी लेने पर पीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि नधिरा सब स्टेशन पर बिजली आपूर्ति किए जाने के कारण म्योरपुर ब्लाक के कई गांव में विद्युत सप्लाई बाधित है। बिजली न होने से किलविल, देवरी, म्योरपुर, बलियरी, कुंडाडीह, सुपाचुआ, लौबंद, लीलासी, बलियरी, रासपहरी, किरवानी, खैराही, रनटोला, गंभीरपुर, गोविंदपुर, कुसम्हा, काचन, आरंगपानी आदि गांव के लोगों को अंधेरे में रात गुजारने क मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार मांग और प्रदर्शन के बावजूद महकमा व्यवस्था के सुधार में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। यही नहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुंडाडीह के औरहवा सब स्टेशन के चालू होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों ने तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- 33 हजार विद्युत क्षमता में फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप है। मरम्मत का कार्य जारी है और मंगलवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। - राजीव कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें