विंढमगंज । थाना क्षेत्र के धुमा ग्राम पंचायत में सोमवार की देर रात सोते समय सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हुई है।
घुमा गांव निवासी आशीष (22) पुत्र हरिदास सोमवार की रात दो बजे उठा और लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान उसे किसी सांप ने डस लिया। घर आने के कुछ ही देर बाद अचेत होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डाक्टरों ने उसकी जांच कर वाराणसी ले जाने की सलाह दी लेकिन वाराणसी पहुंचने से पहले ही आशीष ने दम तोड़ दिया।