फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियंत्रण के लिए जरूरी है जागरूता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में एक दिवसीय परिवार नियोजन विषय पर अनुभव साझा कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें परिवार नियोजन पर चर्चा की गई। परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसमें सर्वोदय शिक्षण संस्थान, जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, दुद्धी ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यहां सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन के रोक थाम एवं बच्चों में अंतर रखने के लिए सरल एवं सुरक्षित उपाय हैं। इसमें गर्भ निरोधक गोलियां, कंडोम, कॉपर टी, छाया, अंतरा एवं अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। लोगों को इसका प्रयोग करके जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहिए। सर्वोदय शिक्षण संस्थान के सचिव विष्णु तिवारी ने कहा कि बढ़ती आबादी में जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए जरूरी उपाय प्रयोग में लाए जाने चाहिए। अभय सिंह ने लोगों को परिवार नियोजन विशेषकर महिलाओं एवं पुरुषों को परिवार नियोजन के संसाधनों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। सरफुद्दीन ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है। इस दौरान डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रेमनाथ, ओम प्रकाश, जगरनाथ, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार प्रजापति, डॉ. मनोज, राजकुमार, उदय चंद राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें