फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर बालू का कर रहे भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। बरसात के मद्देनजर नदियों से अवैध खनन कर बालू का भंडारण किया जा रहा है। बीजपुर से लगे जरहां, अंजीर, महुली, बिच्छी नदियों से बालू का रात में अवैध खनन करके इंजारी गांव में स्टोर किया जा रहा है। बरसात में सभी नदियां उफान पर होती है। ऐसे में बालू निकाला नहीं जा सकता। यही वजह है कि नदियों में बाढ़ उससे पहले बालू का भंडारण कर अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके। नदियों से ट्रैक्टर ट्राली व डंपर से बालू की ढुलाई रात में की जा रही है। टोले में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर बालू का भंडारण किया गया है। इस गांव के अर्जुन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, महेंद्र आदि का कहना है कि बैगा टोला और नाउ टोले में अजिर नदी से बालू का स्टाक किया गया है। उपजिलाधिकारी दुद्धी विशाल यादव ने बताया कि अवैध खनन व भंडारण की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें