फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर जिले के सचिवों, एडीओ आईएसबी, एडीओ पंचायत का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार से शुरू हो गया। सचिवों ने विकास भवन पर पहुंचकर धरना दिया। मांगें न पूर्ण होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विकास भवन पर धरना के दौरान सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे न्यायोचित आंदोलन को कोई भी व्यक्ति या संगठन कमजोर करने का प्रयास करता है तो संगठन उसका संज्ञान लेगा। मंत्री सुनील पाल ने कहा कि सामूहिक अवकाश के दौरान सेक्रेटरी के निश्चित हस्ताक्षर के बिना यदि स्वच्छ भारत मिशन, मनेरगा, प्रधानमंत्री आवास या अन्य कार्य किये जाते हैं तो इस अवधि के कार्यों की जिम्मेदारी संबंधितों की होगी। प्रदर्शन में शैलेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, शिव कुमार कुशवाहा, प्रीती पाठक, मनोज दूबे, दिनेश गिरि, राजेश सिंह, हफीज उल्ला, अरूण सिंह, श्वेता गुप्ता, हेमंत शुक्ला मौजूद रहे। म्योरपुर: ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने प्रदेश व्यापी कलमबंद कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हुए ब्लॉक में भी कामकाज ठप रखा। यहां हरिप्रसाद चौहान, काशीराम ठाकुर, राज बहादुर, अरुण यादव मौजूद रहे। दुद्धी ब्लॉक के सचिवों ने बुधवार को सामूहिक रूप कलमबंद हड़ताल किया। सचिव एचएन जसिंह ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी। यहां कमलेश भारती, अरशद खां, राघवेंद्र सिंह, यशवंत गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें