सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर मोहल्ले में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी, अंडा और वाइडिंग की दुकान में आग लग गई। आग से सामान जलकर राख हो गया। उधर करमा थाना क्षेत्र के बबुराही गांव में शार्टसर्किट से ग्यारह वोल्टेज का तार टूटकर पुआल पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने डिब्बे-बाल्टी पानी डाल कर आग बुझाया।
ब्रम्हनगर मोहल्ले के छठवीं गली के रहने वाले कांता सोनी गुमटी में सब्जी की दुकान, अनिल कुमार अंडे और सोनू मोटर बाइडिंग की दुकान संचालित कर जीवकोपार्जन करता है। तीनों दुकानदार अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर पांचवी गली के सामने दुकान रखे थे। रात करीब एक बजे संदिग्ध हाल में गुमटियों में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करते ही आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वे लोग डिब्बे-बाल्टी से पानी डालकर आग को बुझाया। हालांकि जब तक आग बुझती हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था। केकराही संवादाता के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के बबुराही गांव में शार्टसर्किट से 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर सीताराम के घर के बगल में रखा पुआल पर गिर पड़ा। आग से पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाया। सीताराम, कमला पटेल, पारस नाथ, नंदू पटेल, संतोष, राजबली, राजकुमार ने कहा कि पसही पावर हाउस से जुड़े बिजली के अधिकांश तार ढीले होकर ढेढ़े हो गए। हल्की आंधी चलने पर तारों मेें शार्टसर्किट शुरू हो जाता है। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन से जर्जर तारों को ठीक कराने की मांग की है।