बभनी ब्लॉक के बैना गांव को सांगोबांध जोड़ने वाला चार किमी लंगा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर बड़े बड़े सिलिंग लोगों को जख्म दे रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है ग्रामीणों ने इसके निर्माण की मांग की है।
बैना-सांगोबांध मार्ग इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक व स्थानीय अस्पताल के साथ ही मुख्य बाजार को भी जोड़ता है। इस मार्ग का इस्तेमाल दर्जन भर गांव के लोग करते है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग को पांच वर्ष पूर्व बनाने के लिए सोलिंग डाली गई थी। कुछ निर्माण भी हुआ था लेकिन एक साल में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई । यह सड़क चैनपुर, आसनडीह, परसाटोला, पोखरा, धनवार, तेंदुअल, बैना आदि गांवों के लोगों के आवागमन का एक मात्र साधन है। ग्रामीण रणजीत, नंदलाल, नरेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गंगेश्वर, राजनाथ पांडेय, मंशाराम आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए तत्काल सड़क निर्माण कराने की मांग की है।