फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे जेडी, देखा सीसीटीवी का फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की दो विषयों और हाईस्कूल की एक विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत में 6974 परीक्षार्थियों से 6488 परीक्षार्थी उपस्थित और 486 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल कामता राम पाल ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज देखा। हालांकि इस दौरान कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की हुई परीक्षा में अंग्रेजी ए के द्वितीय प्रश्न पत्र में 5503 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 5064 परीक्षार्थी उपस्थित और 439 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के ही कृषि गणित तथा प्रारंभिक गणित प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में 155 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 139 उपस्थित रहे और 16 अनुपस्थित रहे। जबकि हाईस्कूल की कम्प्यूर की परीक्षा में 1316 नामांकित में से 1285 उपस्थित रहे और 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बुधवार को शक्तिनगर, रेणुकूट, अनपरा, रेणुसागर और खड़िया में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी देखा। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि उन्होंने घोरावल क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें