फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में युवाओं ने बुधवार को पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई। इस दौरान पाकिस्तान एवं आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। भारत सरकार से पाकिस्तान के विरूद्ध आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए एकबार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ओबरा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि चंदौली के लाल शहीद चंदन जो अब हमारे बीच नहीं रहे। पाकिस्तान जैसा देश जो आतंकियों को पनाह देकर गैर तरीके से भारत सीमा पार कराने के लिए सीज फायर का उल्लंघन करके मां भारतीय के पुत्र सैनिकों और नागरिकों को मारा। भारतीय जाबांजों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, परंतु इस दौरान हमने अपने वीर सैनिक को खो दिया। हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह ने सरकार से अपील करते हुए कहा की भारत को एक बार और पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरुरत है तभी वो आतंकवाद के इस घिनौनी हरकत पर लगाम लगाएगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश जैन एवं महेश सोनी ने भी आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की। अंत में चंदौली के शहीद हुए चंदन को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतला दहन करने वालों में अनुपम सिंह, अभिषेक राय, विशाल कनौजिया, धर्मवीर साहनी, राजन कनौजिया, शुभम चौधरी, मनीष पाल, सोनू पटेल, अंशू पटेल, प्रिंस अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें