नगर की सुदृढ़ व्यवस्था की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम सात सूत्री मांगों का ज्ञापन अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के आर चतुर्वेदी को सौंपा। बाजार में पूर्व की भांति स्ट्रीट लाइट, साफ -सफाई, पेयजल व्यवस्था, खेल का मैदान, सुलभ शौचालय तथा बेतरीब तरीके से खड़े वाहनों को हटाए जाने तथा चिकित्सा शिविर लगाए जाने समेत विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि बाजार में तमाम तरह की समस्याएं हैं, जिससे संस्थान से अपेक्षा है कि जनहित में सारी समस्याओं का समाधान अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा किया जाए। डॉ. योगेश कृष्ण ने कहा कि बाजार में सड़कों के किनारे ट्रकों से कोयले की धूल गिरने से सड़कों पर बहुत ज्यादा प्रदूषण होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश जैन, जाकिर, विशाल गुप्ता, राजेश सोनी, विक्की अग्रहरि, अशोक चौबे आदि शामिल रहे।