सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ में रविवार को हाईवोल्टेज करंट से एक युवक झुलस गया। मकान की छत पर जमा बारिश का पानी निकालने के लिए युवक लोहे की सरिया लेकर पहुंचा था, उसी वक्त पास से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज तार से सरिया स्पर्श कर गई। घरवाले युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने विश्वजीत (20) को मृत घोषित कर दिया। यहां कुछ लोगों ने विलंब से पीएम होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब दस बजे रामगढ़ निवासी व कोटेदार कंचन केशरी का बेटा विश्वजीत अपने मकान की छत पर जमे पानी निकालने के लिए लोहे की सरिया से पाइप में फंसे कूड़ों को साफ कर रहा था। अचानक विश्वजीत की सरिया मकान के पास से गुजर रहे बिजली की तार से स्पर्श कर गया और वह करंट की चपेट में आ गया। ाफिी देर बाद भी छत से युवक वापस घर में नहीं गया तो घरवाले छत पर पहुंचे तो देखा वह अचेत पड़ा था। आनन-फानन मेें घरवाले युवक को अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टर ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन कुछ लोगों का कहना था युवक जिंदा है उपचार करें। घंटे भर बाद भी पीएम कराने के लिए पुलिस नहीं पहुंची तो कुछ लोगों ने हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अविलंब पीएम कराने की बात कहीं। थोड़ी ही देर बाद अस्पताल में एस्ीएम ने पहुंच कर नाराज लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाकर घरवालों को सौंप दिया।