फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तकाशी शिवद्वार में आज भोलेबाबा का जलाभिषेक करेंगे कांवरिये

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। श्रावण मास के पहले सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार के विख्यात उमामहेश्वर मंदिर में हजारों कांवरिये भोलेबाबा का जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में कांवरिये मिर्जापुर में पवित्र गंगा नदी के किनारे बरियाघाट पहुंचे। इसी दिन की भोर में कांवरिये कांवड़ में गंगाजल भर कर शिवद्वार के लिए रवाना हो गए। घोरावल नगर और शिवद्वार के आस पास के क्षेत्रों में ये कांवरिये रुक कर सोमवार का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में मुख्य पुजारी सुरेश गिरि उमामहेश्वर की मूर्ति का दिव्य शृंगार करेंगे। इसके बाद मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। श्रावण मास के मेले में यहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से शिवद्वार में तीर्थयात्री दर्शन पूजन करने आते हैं। श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था है। पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली व पंचायत विभाग समेत तमाम विभाग मुस्तै दी से व्यवस्था में लगे हुए हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी घोरावल नगर की सड़के अभी भी बदहाल हैं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी नगर पंचायत सुस्त पड़ा रहा, जबकि इस सड़क से ही मुख्य कांवड़ यात्रा गुजरती है। जब श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा सिर पर है, तब नगर पंचायत की नींद खुली है। प्रशासन के सख्त रुख के बाद शनिवार को ईओ दिनेश कुमार ने नगर पंचायत की सड़कों का जायजा लिया। संबंधित ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिये जाने के बाद ठेकेदार सक्रिय हुए। इतने देर से ईओ के जागने पर सड़कों का काम प्रारंभ हुआ। अगर ईओ पहले ही सक्रिय हुए होते तो शायद अब तक नगर की सड़के कांवरियों के चलने योग्य बन गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें