रामगढ़ (ब्यूरो)। चतरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में पहले ही दिन कोई उत्साह नहीं दिखा। जागरूकता के अभाव में क्षेत्रीय लोगों की संख्या नगण्य रही। इतना ही नहीं परिसर में कहीं भी बैनर और पोस्टर में पं. दीनदयाल उपाध्याय नहीं दिखे और मेला भी दोपहर बाद दो बजे ही संपन्न हो गई।
मेले में कृषि, पशु, जल निगम एवं बाल विकास के अलावा कोई विभाग नहीं दिखा। मेले का शुभारंभ चतरा ब्लॉक प्रमुख मनीचंद ने किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बीज शोधन, बीज, खाद की सब्सिडी के बारे में बताया। डॉ. आरएन सिंह, रविंद्र प्रसाद, डॉ. जेपी राम, डॉ. आरके आनंद, डॉ. पंकज कुमार मिश्र, जगदीश मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।