फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग में 1100 मेगावाट की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर (सोनभद्र)। गत दिनों से बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे बिजली की मांग पर भी असर पड़ा है। रविवार को करीब 1100 मेगावाट की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को काफी राहत मिली है। लोग घरों में पंखे से भी काम चला ले रहे हैं। बाहर तो मौसम सुहाना हो गया है। गत शुक्रवार को बिजली की मांग 21042 मेगावाट दर्ज की गई थी, शनिवार को बिजली की मांग मे हल्की उछाल दर्ज की गई थी, लेकिन रविवार को मौसम और ठंडा होने के कारण करीब 11 सौ मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई। रविवार की देर शाम बिजली की अधिकतम मांग 19981 मेगावाट और न्यूनतम मांग 12049 मेगावाट दर्ज की गई। अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों सहित लैंको परियोजना की भी सभी इकाइयां फुल लोड पर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें