फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोननदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांचीकला गांव में रविवार को सोन नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांचीकला के नरहटी टोला निवासी शिवपूजन गुप्ता (21) पुत्र उदय गुप्ता रविवार की दोपहर में अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सोन नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर नदी में नहा रहे कुछ बच्चों की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगे। सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास से शिवपूजन को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता ने बताया कि गहरे पानी में डूबने से मौत हुई है। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें