फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों के बीच 11 निर्धन कन्याओं का हुआ विवाह

विज्ञापन
ओबरा के अग्रवाल धर्मशाला में सामूहिक विवाह में वर -वधू । - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। भारतीय जन कल्याण समिति ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। सर्वप्रथम ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रणामती देवी व ओबरा प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बारात को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। बारात ने नाचते-गाते पूरा नगर भ्रमण किया। तत्पश्चात वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर वर-वधु ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई।
विज्ञापन

पंडित राम रतन मिश्रा की देखरेख में समस्त वैवाहिक संस्कार संपन्न हुए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी वर वधू को आशीर्वाद स्वरूप समिति द्वारा आवश्यक घरेलू समान देकर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी वैवाहिक जोड़ो के दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। बताया कि समिति आगे भी ऐसे कार्यक्रम कराती रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनरायण सिंह, राहुल, छोटे लाल, पूर्व चैयरमैन उमाशंकर सिंह, रमेश वर्मा, अमित कुशवाहा, रविन्द्र गर्ग, चन्द्रावती देवी, भोला, मुनेश, चंचल, कुमार राजन, अमित गुप्ता, अरुण चौरसिया, रमेश पाठक, आनंद जयसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें