फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर दो पिकअप से 11 मवेशियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। रायपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात दरमा मोड़ के बनसती घाटी में घेराबंदी कर गोकशी के लिए दो पिकअप से ले जाए जा रहे 11 मवेशियों को मुक्त कराते कराया। वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया। तस्करों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया। गोली से बचने के चक्कर में एक सिपाही गिरकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में घायल कांस्टेबल सनोज का उपचार कराया गया। पिकअप से मवेशियों को बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि दरमां मोड़ के बनसती घाटी में मवेशियों से लदे दो पिकअप को पकड़ा गया है। एक में पांच और दूसरे में छह मवेशी लदे थे। सभी तस्कर बिहार के भभुआ क्षेत्र के निवासी हैं जिसमें दोनों पिकअप चालक मोतीलाल जायसवाल निवासी चौधरना कैमूर और अजीम अंसारी निवासी जमुनिनार कैमूर फरार हो गए। वहीं भाग रहे तस्कर नुरूलद्दीन अंसारी निवासी टोड़ी थाना भगवानपुर कैमूर को कांस्टेबल राजेंद्र यादव ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
दूसरा अवधेश यादव निवासी चौधरना थाना अधौरा कैमूर का पीछा करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन तमंचा से गोली नही चली। कांस्टेबल सनोज कुमार गोली से बचने के चक्कर में पहाड़ी से छलांग लगाई जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गो तस्करों को पकड़ने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के अलावा सब इंस्पेक्टर शशिभूषण यादव, राजेंद्र यादव, सनोज यादव, पुष्पेंद्र यादव, सत्यजीत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें