फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 105 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। यातायात माह के तहत क्षेत्र में अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने 105 वाहनों का चालान किया। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने लोगों को यातायात माह के प्रति जागरूक किया। विशेष जांच अभियान भी चलाया। यातायात पुलिस ने जगह-जगह वाहनों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। वाहन चालकों को जीवन मूल्य बताया तथा अपने साथ ही दूसरों के भी जीवन की रक्षा की बात कहीं।
उन्होंने कहा कि चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। नशे और नींद की हालत में वाहन न चलाएं। अभियान के दौरान दो पहिया, चार पहिया 105 वाहनों का चालान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें