फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: तीसरे दिन पड़ी 103 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद तमाम संभावित दावेदार अपनी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं मनमुताबिक आरक्षण न होने पर तमाम लोग आपत्तियां भी दाखिल कर रहे हैं। शनिवार को विभिन्न पदों के लिए 103 आपत्तियां दाखिल हुईं। जबकि अब तक कुल 174 आपत्तियां दाखिल हो चुकी हैं। पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण पर तमाम संभावित दावेदार आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुरहुल ग्राम पंचायत के दशरथ पटेल ने जिलाधिकारी कार्यालय में आरक्षण को लेकर आपत्ति दाखिल की है। उनका कहना है कि प्रधान पद का आरक्षण निरंतर चार पंचवर्षीय से सिर्फ सामान्य श्रेणी का ही हो रहा है। पिछले 15 वर्षों से यहां का आरक्षण सामान्य था और इस बार 2021 में होने वाले चुनाव में भी प्रधान पद की सीट सामान्य कर दी गई है। उन्होंने इसकी जांच कराकर आरक्षण श्रेणी बदलने की मांग की है।
इसी तरह से नगवां ब्लॉक प्रमुख की सीट अनारक्षित होने पर भी दो लोगों ने आपत्तियां दाखिल की है। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि शनिवार को ग्राम प्रधान के लिए 77, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात, प्रमुख पद के लिए दो और जिला पंचायत वार्ड पद के लिए 13 आपत्ति दाखिल हुई है। इस तरह शनिवार को कुल 103 आपत्ति दाखिल की गई। इसके पहले चार मार्च को प्रधान पद के लिए 28, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के लिए एक आपत्ति जबकि पांच मार्च को ग्राम प्रधान पद के लिए 34, क्षेत्र पंचायत पद के लिए पांच, और जिला पंचायत वार्ड के लिए एक आपत्ति पड़ी थी।
विज्ञापन

तीन दिन में अब तक ग्राम प्रधान पद के लिए 139, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 14, प्रमुख पद के लिए दो और जिला पंचायत वार्ड पद के लिए 15 आपत्ति कुल मिलाकर 174 आपत्तियां दाखिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें