फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 9वीं से 12वीं के 1023 विद्यार्थी कल देंगे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के छात्र-छात्रा उत्साहित हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को 50-50 हजार और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। जिले में 10 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकरनगर स्थित संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से परीक्षा आरंभ होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 9वीं से 12वीं तक के कुल 1023 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वह अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 12.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा आधार कार्ड या कोई अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। संत कीनाराम महिला महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार तक सीटिंग प्लान भी तैयार कर लिया जाएगा। परीक्षार्थियों को केंद्र पर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। वह तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें