फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में 70 फीसदी से अधिक मतदान को लेकर जगह-जगह मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रैलियां निकाली जा रही हैं और गोष्ठियां कर लोगों को अधिकाधिक मतदान का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसके तहत बुुधवार को अमर उजाला अपराजिता की ओर से राबर्ट्सगंज के प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अधिकाधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ लिया। यहां प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार यादव, संतोष पांडेय, बृजेश सिंह, राकेश त्रिपाठी, राहुल तिवारी, प्रशांत मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। उधर उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन व पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में तहसील प्रांगण के अधिवक्ता भवन में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे ने किया।

इसमें अधिक से अधिक मतदान को लेकर अधिवक्ताओं ने शपथ लिया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक पवन कुमार सिंह, अतुल कुमार कनौजिया, पंकज कुमार यादव, संजीव कुमार, काकू सिंह, धनंजय कुमार, अजय कुमार सिंह, संतोष चतुर्वेदी, वीरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, युवक मंगल दल की ओर से सदर ब्लॉक के राजपुर गांव में मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकली। इसे मनोज कुमार दीक्षित ने हरी झंडी दिखाया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। यहां राजकुमार गिरि, मुन्ना सोनकर, ओम प्रकाश पटेल, विनोद शास्त्री, ओमप्रकाश, राजेश वर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, शिवशंकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें