फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मतदान अधिकारियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के तहत बुधवार को राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें से नौ मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने इस अनुपस्थित मतदान अधिकारियों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तैयारियों के सिलसिले में मतदान कराने के लिए बुधवार को राजकीय पालीटेक्निक लोढी में जिले के चारो विधान सभा के लिए दो पालियों में कुल एक हजार मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण होना था। इसमें 969 ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 22 कार्मिक ऐसे पाये गये जिनकी निकट सेवानिवृत्ति या स्थानांतरित हुए थे या निर्वाचन जुड़े थे या डबल ड्यूटी थी। प्रशिक्षण में नौ कार्मिक उपस्थित नही हुए। उन्हें सीधा फोन कर बुलाने पर भी अपने लापरवाही का परिचय दिया। जानबूझकर नौ कार्मिक मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में प्रशिक्षण लेने नही आए और न ही कोई गैरहाजिर की वजह बताई। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के दिवाकर भारती, सुरेंद्र सिंह, खालिद अहमद, नफीसुर्रहमान, अमरजीत, भूमि संरक्षण विभाग के शशिकांत सिंह, वन विभाग के मारकंडेय सिंह, नहर प्रखंड राबर्ट्सगंज के अशोक कुमार शुक्ला, कहनर परियोजना अमवार के इकरामुलहक सिद्दीकी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोतवाली राबर्ट्सगंज में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें