फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य निवेश, कबाड से जुगाड़ की हुई प्रशंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुंधरी में नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन की जयंती विज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों ने शून्य निवेश, कबाड़ से जुगाड़, परिवेशीय माध्यम में रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाले विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित माडलों का बखूबी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हैंडपंप, श्वसनतंत्र, विद्युत मोटर, जनरेटर के कार्यशील इत्यादि विषयों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति रही। विज्ञान शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी ने सीवी रमन की खोज रमन प्रभाव को विस्तार से बताया। कहा कि निरंतर हो रही वैज्ञानिक प्रगति ने नित नई संभावनाओं को जन्म दिया है। शिक्षा के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होना आवश्यक है। तभी बच्चे वैज्ञानिक बन सकते हैं। प्रधानाध्यापिका शशि त्रिपाठी ने बच्चों से वैज्ञानिक ढंग से अपने कार्यों को करने की बात कही। इस दौरान अजीत कुमार, प्रतिमा सिंह, विद्यासागर, अजीत, प्रमोद, सत्यम, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे। खलिहारी के कैमूर मंजरी प्रधानाचार्य छोटेलाल ने बच्चों को नोबेल विजेता के कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें