ओबरा। स्वंत्रता सेनानी सरदार ऊधम सिंह जयंती पर बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला अस्पताल व एलएचयू के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छात्रसंघ के सहयोग से हुए इस रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला अस्पताल की नौ सदस्यीय टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत रूप से बताया। करीब 50 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया वहीं 45 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के मिर्जापुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में हुए रक्तदान को जिला अस्पताल में जमा कराकर जरूरतमंदों को यह रक्त दिया जाएगा। जितने लोग रक्तदान किए हैं उन्हें जिला अस्पताल के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया है।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। रक्तदान से शरीर व मानसिक दोनों ही स्वस्थ रहता है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार, राधाकांत पांडेय, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र, संस्था के बलकार सिंह, आशीष पाठक, देवानंद मिश्रा, अंबर उपाध्याय, अजय ठाकुर, संकट मोचन झा, भीम प्रसाद द्विवेदी, निरीक्षक रूपेश सिंह, छात्रसंघ महामंत्री सुंदरम मिश्र, दीपू शर्मा, महेश पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय शर्मा ने किया।