फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की सीमा पर दीवार बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पाकिस्तान की सीमा पर दीवार बनाने की मांग को लेकर देश बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रजुज के उस बयान की निंदा की गई, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की सीमा पर किसी तरह के दीवार बनाने के प्रस्ताव से इनकार किया था। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद से निजात और जवानों की सुरक्षा के लिए सीमा पर दीवार बनाने की मांग की। तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

देश बचाओ आंदोलन के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से देश की सुरक्षा के सवाल पर आंदोलन कर रहा है। भारत की सीमा में अतिक्रमण, आये दिन हो रही आतंकी घटनाओं और उसमें शहीद हो रहे जवानों के मद्देनजर संगठन ने सोनभद्र से लेकर दिल्ली तक में प्रदर्शन किया। भारत सरकार तक को ज्ञापन दिया लेकिन अब तक सरकार सीमा पर दीवार बनाए जाने को लेकर गंभीर नहीं है। पूर्व में पाकिस्तान की सीमा पर दीवार बनाने की मांग की थी लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर सरकार की संवेदनहीनता निंदनीय है। पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह, प्रांतीय सचिव पंकज यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का यह बयान की पाकिस्तान की सीमा पर दीवार बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, निंदनीय है। आतंकवाद से निबटने, देश की भूमि पर हो रहे कब्जे के खिलाफ दीवार का निर्माण जरूरी है। प्रदर्शन में अनवर राईन, राजू चौबे, ईश्वर जायसवाल, अतुल कन्नौजिया, अजय कुमार सिंह, प्रेम प्रताप, संतोष चतुर्वेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें