दुद्धी/म्योरपुर। ब्लॉक सभागार के सभाकक्ष में सोमवार को शबरी संकल्प योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें शून्य से तीन वर्ष के बच्चों में दिसंबर तक दो प्रतिशत कुपोषण दूर करने के बारे में जागरूक किया गया।
प्रशिक्षक, प्रभारी सीडीपीओ संगीता वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों की पहचान और उसके बेहतर इलाज के बारे में जानकारी दी। बताया कि शबरी संकल्प योजना के तहत 29 कुपोषित जिले चयन किए गए हैं, जहां यह अभियान चल रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद आशा, ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित अन्य प्रतिनिधियों एवं एनजीओ को भी प्रशिक्षित करने की योजना है। नीति आयोग के ब्लॉक सूचना अधिकारी मुहम्मद अफसर ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों की पहचान के तरीके बताए और उससे निपटने के लिए उपायों को सुझाया।
राज्य पोषण मिशन के तत्वाधान में शबरी संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक सीडीपीओ बाबूलाल ने बताया कि यदि बच्चे की मां के गर्भ में आने से एक हजार दिनों तक बच्चे के पोषण पर ध्यान दे दिया जाए तो भविष्य में उन्हें अस्वस्थ होने के कारण कम प्रभावशाली होंगे। कार्यक्रम में विभाग की सभी सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।