फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के खिलाफ 29 को आवाज बुलंद करेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें प्रधानों के हो रहे शोषण पर चर्चा की गई। इसके खिलाफ 29 जून को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

श्यामबिहारी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार में ग्राम प्रधानों का अधिकारी जमकर शोषण कर रहे हैं। नौकरशाही बेलगाम हो गई है और आए दिन ग्राम प्रधान इन अधिकारियों से अपमानित हो रहे हैं। यदि शोषण व अपमान बंद नहीं किया गया तो प्रधान सामूहिक रूप से कार्य करना बंद कर देंगे। पंचायती राज अधिनियम के आदर्शों के अनुरूप प्रधानों के साथ अधिकारी उचित व्यवहार नही कर रहे हैं। प्रधानों को जनप्रतिनिधि नहीं माना जा रहा है। अधिकारी सिर्फ दबाव बनाकर बिना सम्मान दिए कार्य करा रहे हैं। यदि उनका शोषण बंद नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। बैठक में 29 जून को कलेक्ट्रेट पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। यहां मार्तंड प्रताप सिंह, कमलेश चौबे, भोला सिंह पटेल, बबलू सिंह, अमरनाथ सिंह, केशव सिंह, गिरधर यादव, लीलामणि सिंह, जितेंद्र शर्मा, सर्वेश पाठक, कृष्ण कुमार पाल, रमेश यादव, संजय कुमार, संगीता सिंह, रविशंकर सिंह, राजेंद्र राम, शिवदुलार, चेतनारायण, राम दुलार, दीपचंद पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें