फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत होने पर घरवालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत होने पर घरवालों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पिछले सप्ताह निजी अस्पताल में नवजात भर्ती था
पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को उपचार के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सप्ताह भर पूर्व चोपन निवासी कमलेश ने अपने नवजात भतीजे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान नवजात बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही घरवाले डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उधर हंगामा खबर मिलते ही फोर्स के साथ एसएसआई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराज लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। घरवाले शव लेकर घर चले गए। कहा कि घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें