फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण अधूरा होने पर सांसद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सांसद छोटेलाल खरवार ने शुक्रवार की शाम अपने गोद लिये गांव नगवां में जन चौपाल लगाया। यहां विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। विद्युतीकरण का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ प्रवीणानंद को अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। करीब डेढ़ घंटे तक गांव के पंचायत भवन पर रहकर सांसद ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सांसद नगवां गांव पहुंचे। सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वहां के बारे में जानकारी ली। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले, इसके लिए सरकार ग्राम स्वराज अभियान चला रही है। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि वे गांव में जो कार्य पूर्ण नहीं हो सका है उसे जल्द पूर्ण कराएं। यदि उसमें कोई अड़चन आती है तो उसकी जानकारी भी दें ताकि समस्या दूर की जा सके। यहां सुरेंद्र अग्रहरि, बीडीओ प्रवीणानंद, ईश्वरी खरवार, कमलेश कमल, यशवंत गौतम, अजय प्रसाद, राकेश केशरी, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें