फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार को लेकर प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के आह्वान पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने सोमवार को बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक पर सभा की और वहां के एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ के बीडीओ के साथ वहां के एडीएम ने दुर्व्यवहार किया। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों की मांग है कि आरोपी एडीएम को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आजमगढ़ के एडीएम को सस्पेंड नहीं किया जाता है तो अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार भी करेंगे। संगठन ने ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ को भेजे पत्र में कहा कि चार अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर अधिकारी और कर्मचारी कार्य करेंगे। पांच और छह अप्रैल को कार्य बहिष्कार तथा छह अप्रैल तक दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सात अप्रैल से प्रदेश भर के अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में बीडीओ प्रवीणानंद, एडीओ आईएसबी विजय कुमार, अवधेश शर्मा, मनीष, शशिकला देवी, चांदनी, जय कुमार जोशी, सत्यम गिरी, रंग बहादुर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें