फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने ट्रेन से बरामद की बेचने जा रही लकड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को बिल्ली रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में जलावनी लकड़ियां बरामद किया है। गोमो बरवाडीह ट्रेन में छापेमारी कर टीम ने कई बोगियों से लकड़ियां बरामद की। उन्हें उतरवाकर दो टीपर में लदवाया और रेंज कार्यालय लेकर चले गए। छापेमारी के दौरान लकड़ी बेचने के लिए ले जाने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

ओबरा वन क्षेत्र के डाला रेंज अंतर्गत गुरमुरा, सलईबनवा के जंगलों से हो रही लकड़ी की अवैध कटान की शिकायत मिलने के बाद डाला वन रेंजर महेंद्र कुमार यादव ने छापेमारी कर लकड़ियों को बरामद करने की योजना तैयार की। उन्होंने बताया कि लकड़ी के कटान की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। इसको देखते हुए टीम बनाकर सुबह नौ बजे गोमो-बरवाडीह पैसेंजर पर छापेमारी की। इस दौरान ट्रेन की कई बोगियों में अलग-अलग बेचने के लिए जा रही लकड़ियों को नीचे उतारकर कर दो टीपरों में लोडकर के चोपन वन रेंज कार्यालय लाया गया है। ट्रेन से जंगली जलावनी लकड़ियों का कटान कर ढुलाई करना व बाजार में विक्रय करना कोई नई बात नहीं है। बड़े स्तर पर जंगलों से लकड़ी काट कर ढुलाई होता आ रहा है। इसको रोकने के लिए रेलवे विभाग की सहभागिता भी अनिवार्य है। छापेमारी के दौरान चोपन बीट प्रभारी रमाशंकर त्रिपाठी, वन दरोगा अनिल सिंह, रामपति दूबे, दिनेश यादव, वन रक्षक विनोद, अमित यादव व सात वाचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें