अनपरा (सोनभद्र)। एनसीएल बीना कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर एनसीएल कर्मचारी डीएस तिवारी के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है।
एनसीएल बीना कर्मी डीएस तिवारी पर दोपहर साढ़े 12 बजे कॉलोनी परिसर में थे। इसी बीच तीन लोगों ने लाठी से हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मचारी को उपचार के लिए बीना एनसीएल चिकित्सालय पहुंचाया गया। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वह अस्पताल पहुंची। घायल कर्मचारी का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो हिरासत में ले लिया, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि शाम पांच बजे तक इस मामले की कोई प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज नहीं हुई थी। कुल लोग कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में सुलह समझौता कराने की भी कोशिश में लगे हुए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद का मामला थाने में आया था लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया था।