फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की दरें कम होने से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
केेंद्र सरकार द्वारा 29 वस्तुओं एवं 53 सेवाओं पर टैक्स दरों में बदलाव करने के फैसले का व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि टैक्स में कमी होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरकार ने सिंचाई के मशीनरी तथा अन्य सामानों पर टैक्स कम कर किसानों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के सर्राफा व्यवसायी मिठाई लाल सोनी ने कहा कि रत्न पर राहत मिलने से कारीगरों का व्यापार बढ़ेगा। कीमती पत्थरों में जीएसटी की दरें कम होने से उपभोक्ताओं की मांग बढ़ेगी। कहा कि सरकार ने जनहित में फैसला लेते हुए जीएसटी की दरों में कमी की है। शेख मुन्नी भाई का कहना है कि जड़ित नग कारोबारियों के रोजगार में इजाफा होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी हरीश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पुरानी मझोली एवं बड़ी कार की खरीद पर जीएसटी कम किया गया है। इससे कारें सस्ती होंगी। सिगरेट कारोबारी वीरेंद्र का कहना है कि जीएसटी से सिगरेट का दाम बढ़ने से कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कहा कि नशे की सामनों के दाम बढ़ना ही चाहिए। उपभोक्ता गौरव सिंह का कहना है कि कार, थीम और वाटर पार्क घूमना सस्ता होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। कहा कि सरकार को दैनिक उपयोग खाद्य सामग्री सामनों पर जीएसटी से मुक्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें