फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में विकास कार्यों में अनियमितता का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी(ब्यूरो)। नगवां ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामेदार रही। इसमें क्षेत्र पंचायत निधि से कराये गए विकास कार्यों में अनियमितता, भ्रष्टाचार का मामला गरमाया रहा। विकास के मुद्दे पर सदस्य बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्हें डीएम का निर्देश होने के हवाला देते हुए बैठाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले सहायक विकास अधिकारी ने एजेंडा बिंदुवार पढ़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र, अशोक, रामदास ने कहा कि पूरे क्षेत्र पंचायत में पांच माह से एक भी कार्य नहीं हो रहा। कुछ क्षेत्र पंचायतों में लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक एक भी कार्य नहीं कराया गया। रमेश चंद एवं सुनील कुमार शुक्ला ने क्षेत्र पंचायत निधि से कराये गए समस्त कार्यों की स्थिति पूछा तो बीडीओ ने डीएम के निर्देश पर जांच का हवाला देते हुए टाल मटोल किया। प्रधान मुरारी सिंह पटेल ने कहा कि वैनी में बने पानी टंकी में कार्य अधूरा होने के बावजूद जलनिगम द्वारा डाक के माध्यम से हैंडओवर कर दिया गया। जिसपर बैठक में मौजूद जल निगम जेई द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह एवं संचालन बीडीओ करुणापति मिश्र ने किया। बैठक में चंदन पासवान, राजकुमार सिंह, बागेश्वर, कलावती, मीरादेवी, मुहम्मद युसूफ अली, अमृत लाल, लालता यादव, कुंवर, बुंदे यादव, गुलाब, छोटे अली, सुशील, अजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें