दुद्धी। क्षेत्र के नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी में नवनिर्मित नवजात शिशु केयर यूनिट शुरू होगा। इसके लिए सारे उपकरणों एवं संसाधनों का इंतजाम कर लिया गया है। इनके इंस्टॉलेशन के बाद यूनिट को शुरू कर दिया जाएगा।
यूनिट की निरीक्षण करने के दौरान सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने नवनिर्मित यूनिट के कक्ष खुलवाकर उपकरणों की जांच की। इसके अलावा बार्न यूनिट के बारे में चिकित्सकों से जानकारी हासिल की। इस दौरान सीएमओ ने यूनिट में लगी मशीनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीएमओ एसके सिंह ने कहा कि बहुत जल्द यहां दो स्टॉफ नर्सों की तैनाती की जाएगी। चोपन सीएचसी पर दो स्टॉफ नर्स प्रशिक्षित है, लेकिन वहां शिशु केयर यूनिट नहीं बनी है। उनको तैनात कर अस्पताल को शुरू कराया जाएगा। बताते चलें कि वर्ष 2015 में सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र दुद्धी परिसर में नवजात शिशु कार्नर यूनिट भवन बनकर तैयार हो गया था। इसको लोकार्पण क्षेत्र की तत्कालीन विधायक रूबी प्रसाद व डीएम संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया था। ताकि जिले के अलावा झारखण्ड, छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के बच्चों का उपचार हो सकें। क्योंकि सीएचसी दुद्धी में कोन, विंढमगंज, महुली, बीजपुर, म्योरपुर, बभनी, आसनडीह, लिलासी, नौडीहा, अम वार, बघाड़ू, दिघुल, रनटोला, कटौली, मझौली, हथवानी, गड़दरवा, हाथीनाला आदि गांवों के बच्चें उपचार कराने के लिए पहुंचते है। लेकिन अभी तक शिशु कार्नर यूनिट में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती न होने से बच्चों का उपचार नहीं हो सका। इस नाते बच्चों का बेहतर उपचार नहीं हो पा रहा है।