फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। भारतीय इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय 19वीं मंडल रैली का समापन महोत्सव संपन्न हो गया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोनभद्र अव्वल, मिर्जापुर दूसरे और भदोही तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विंध्यांचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक करुणाकर पाठक ने अतिथियों के स्वागत भाषण के साथ किया। स्काउट के पदाधिकारियों ने समारोह में आये अतिथियों को स्काउट टोपी, स्कार्फ़ व बैच लगाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न टीमों द्वारा बनाये गए झूला, टावर, बिना बर्तन के बना खाना, ब्रिज, मंदिर, ट्रांसपोर्ट, मुख्य द्वार, मीना बाजार, विज्ञान प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। तीनों प्रतिभागी जनपदों के स्काउट द्वारा अतिथियों को सलामी मार्च दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयीं जिनमे लोकनृत्य, गायन, कव्वाली, नाटक, पीटी प्रमुख थे। स्काउटों ने शारीरिक प्रदर्शन में ऊंची मीनार, मानव रथ इत्यादि कलाकृतियां बनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागी टीमों ने कई ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर झांकियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। विकास खंड संवर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर म्योरपुर को प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोगाव छानबे को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर केपी मौर्य, राजीव कुमार, राकेश उमर, बीईओ सुनील सिंह, गंगासागर दुबे, गणेश देव पांडेय, उमेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें