फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (म्योरपुर)। थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में रविवार की रात दस बजे बालू लदे ट्रक से दबकर एक किशोर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग को जाम कर दिया। किशोर बारात में डीजे पर डांस कर रहा था, इस दौरान बालू लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। ग्रामीणों ने ट्रक को आश्रम मोड़ पर पकड़ लिया, लेकिन चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

महुली गांव से महेश प्रजापति के लड़के कमलेश की बारात रासपहरी निवासी भरतलाल प्रजापति के घर आई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे बारात द्वार पूजा के लिए मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर होते हुए दरवाजे पर जाने लगी। इस दौरान कई युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी बीच बीजपुर की ओर से बालू लदा ट्रक तेज गति से अनीश (16) पुत्र उदय गुप्ता निवासी पतरिहा, महुली थाना विंढमगंज को रौंदता हुआ निकल गया। मौजूद अन्य बारातियों ने वाहनों से पीछाकर ट्रक को आश्रम मोड़ के पास पकड़ लिया। घटना से क्षुब्ध लोगों ने आश्रम मोड़ व रासपहरी में दोनों जगहों पर जाम लगा दिया। ग्रामीण की मांग थी कि तत्काल कार्रवाई करते हुए बालू ट्रकों के संचालन को बंद किया जाए और स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ उचित मुआवजा दिया जाए। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी। घटना की सूचना होने पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ भी पहुंचे। काफी समझाने के बाद जाम खुलवाया गया। घटना की सूचना पर किशोर के गांव से बड़ी संख्या में लोग रात में ही म्योरपुर थाने पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें