फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में नहीं सुधर पाएगा विद्युत उत्पादन!

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । प्रदेश सरकार की विद्युत परियोजनाओं की हालत खस्ता है। पनकी परियोजना से जहां उत्पादन शून्य है वहीं डेढ़ माह से अधिक समय से बंद चल रही अनपरा परियोजना की सातवीं इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू करने में परियोजना प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते लाइटअप हो चुकी इस यूनिट में कोई न कोई खराबी आ जा रही है।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना की पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई लगभग डेढ़ माह से बंद चल रही है। परियोजना प्रशासन ने इस इकाई को पहले तो दशहरा से पहले चालू कर लेने का दावा किया था लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अनुरक्षण के बाद इस इकाई को आठ अक्तूबर को टेस्टिंग पर लिया गया। मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह का कहना था कि लाइटअप करने के बाद 10 अक्तूबर से उत्पादन पर ले लिया जाएगा लेकिन इंजीनियर कामयाब नहीं हो सके। इधर उत्पादन निगम की पांच परियोजनाओं में से पनकी परियोजना से उत्पादन शून्य चल रहा है। जबकि 2630 मेगावाट उत्पादन लक्ष्य वाली अनपरा परियोजना से 17 सौ मेगावाट, ओबरा से 506 मेगावाट, पारीछा से 690 मेगावाट व हरदुआगंज से 234 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है जो मांग की पूर्ति करने में काफी नहीं है। हालांकि अनपरा परियोजना प्रशासन यह कहते थक नहीं रहा कि पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई से दीपावली से पहले उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अंदर खाने से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ इंजीनियरों की लापरवाही से इस यूनिट को लाइटअप करने के बाद खराब हो गई, जिसके अनुरक्षण में कई दिन लग सकते हैं। दीपावली में मांग में और बढ़ोत्तरी से स्थिति काफी दयनीय हो सकती है और लोगों को विद्युत कटौती का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें