फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार से नाराज सपाजनों ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मरीजों के उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी की। सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष नीतिश पांडेय टोनी ने कहा कि जिले में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार व्याप्त है। निजी अस्पतालों में उपचार के नाम पर गरीबों का आर्थिक शोषण हो रहा है। अवैध रूप से अस्पताल संचालित हो रहे हैं। ऐसे अपंजीकृत अस्पतालों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में व्याप्त दुर्व्यवस्था को दूर किया जाना चाहिए। कहा कि सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल चला रहे हैं। उसे तत्काल बंद कराया जाए। कहा, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर से मंगाई जाने वाली दवा पर रोक लगाई जाए। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मन्नू पांडेय ने कहा कि निजी अस्पतालों में मरीजों से हो रही मनमानी वसूली पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए ऐसे अस्पतालों में विशेष इंतजाम कराया जाए। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। प्रदर्शन में शीतल सोनी, हरिशंकर विश्वकर्मा, दीपक केशरी, रवि सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, अमीष पांडेय, अमित कुमार पांडेय, सुरेंद्र चौहान, दीपू कन्नौजिया, मनीष पाठक, विकास पाठक, अनुराग चौबे मौजूद रहे।
साथ ही रात में बिजली कटौती पर भी विरोध जताया। शुक्रवार को सपाजनों ने विद्युत वितरण खंड के चंड़ी तिराहे पर स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चार सूत्री मांगपत्र सौंपकर कटौती बंद करने समेत कई अन्य मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि सोनभद्र जिले को बिजली कटौती से मुक्त किया जाएगा। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है कटौती तेज हो गई है। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ रहा। मनीष त्रिपाठी और हरिदास अग्रहरि ने कहा कि जल्द बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले दिनों में बाजार बंद करके बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चंदन केशरी और संतोष गुप्ता ने कहा कि रात्रि में कटौती बंद की जाए। वृजभूषण मौर्य, जावेद, कामरान खां, मोनू मिश्रा, सकिल अहमद, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल मौर्य, राजू गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, मनोज केशरी, सुरेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें