फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए आगे आएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी तथा मद्य निषेध एवं जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए आगे आएं। हर वर्ग की आवाज बनें। भाजपा की जिम्मेदारी और सरोकार समाज के आम लोगों से है। इसलिए कार्यकर्ता अपना कर्तव्य न भूलें और जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को घोरावल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित भाजपा के घोरावल विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में मंत्री ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर का कार्यकर्ता ही वास्तव में संगठन की रीढ़ होता है। बहुत से बलिदान और खून पसीना बहाने के बाद भाजपा वट वृक्ष का रूप धारण कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। हमारी जिम्मेदारियां पहले से बहुत ज्यादा हैं। सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों को गरीबों, गूंगों, बहरों, अंधों, अपंगों की आवाज बनकर सामने आना होगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कार्य करना होगा। भाजपा राजनीति को एक मिशन मानती है जो जनता और समाज के कल्याण के लिए है। केंद्र सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में भाजपा पर कोई घोटाले अथवा अनियमितता के आरोप नही लगे। भाजपा जैसी पार्टी ही एक दलित को राष्ट्रपति बना सकती है। कहा कि जल्द खनन संबंधी समस्याओं को दूर किया जाएगा। बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गौड़, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, सुभाष गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, लालजी तिवारी, अमरनाथ पटेल, कृष्णा पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें