फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परीक्षा को छावनी में तब्दील रहा महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। खाड़पाथर में स्थित बाबू राम सिंह महाविद्यालय में सोमवार को आईटीआई परीक्षा को लेकर हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने परीक्षा में सुरक्षा बढ़ा दी। दूसरे दिन महाविद्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दो सेक्शन पीएसी के साथ ही तीन थानों की पुलिस तैनात रही। कड़ी जांच और सुरक्षा के बीच दो पालियों में महाविद्यालय में आईटीआई की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को आईटीआई के छात्रों द्वारा किए गए तांडव के बाद मंगलवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की परीक्षाएं संपन्न कराई गई। एसडीएम भानु प्रताप सिंह व सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय सुबह 10 बजे कॉलेज पहुंच गए। उनके साथ दो सेक्शन पीएसी सहित पिपरी, अनपरा व शक्तिनगर थाने की फोर्स भी मौजूद रही। सुबह की पाली में प्रथम सेमेस्टर के 504 छात्रों ने परीक्षाएं दी। कालेज के मुख्य द्वार पर ही छात्रों को कड़ी चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया और सभी परीक्षा कक्ष के द्वार पर दो-दो पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। दूसरी पाली में तृतीय सेमेस्टर के 478 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। उप जिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं संपन्न कराई गई। गौरतलब है कि सोमवार को आईटीआई के छात्रों की परीक्षा थी। यहां छात्रों ने नकल न कराने पर जमकर हंगामा किया था और महाविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस के पहुंचने पर छात्रों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। बाद में छात्रों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया था। सीओ ने छात्रों को सोमवार की परीक्षा निरस्त कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें