फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाइयों की गूंज में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Tue, 01 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में मंगलवार को मंत्रोच्चारण और शहनाई के बीच  101 निर्धन जोड़े सामूहिक विवाह के दौरान परिणय सूत्र में बंध गए। भिखारी बाबा भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ की ओर से आयोजित निर्धन असहाय गरीब कन्याओं के विवाह के दौरान भारी भीड़ जुटी। पुनीत कार्य में नगर  सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों ने विवाह में दान व सहयोग किया। बारात गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ प्राचीन शिवाजी तालाब से चलकर काली मंदिर से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंची। बारात प्रारंभ होने से पहले साधु-संतों के साथ भिखारी बाबा ने शंख बजा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए जुलूस के शक्ल में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन



बारात विवाह के लिए रामलीला पांडाल के लिए निकली। इस ऐतिहासिक बारात में सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे। रामलीला मैदान पहुंचने के बाद सभी जोड़ों को एक साथ बैठाकर पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह कराया गया। इससे पहले विधायक दुद्धी रुबी प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, भोले ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल सिंह, नंदलाल पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट अनिल सिंह, अवध नारायण यादव ने द्वार पूजा की रस्म निभाई और आचार्य संतोष धर द्विवेदी ने अपने सहयोगियों के साथ सामूहिक विवाह के लिए समस्त 101 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया।

बताते चलें की दुद्धी में 101 कन्याओं की सामूहिक शादी पहली बार कराई गई है। इस विवाह में भिखारी बाबा के साथ सैकड़ों संतों ने भाग लिया और सामूहिक निर्धन कन्याओं के विवाह को सकुशल कराया। इस विवाह में वर पक्ष व वधु पक्ष व उनके साथ आए लोगों के लिए भंडारे का भी प्रबंध रहा।
विज्ञापन


दानदाताओं ने कन्याओं के लिए गृहस्थ जीवन में प्रयोग होने वाले सामान दिए। इस मौके पर सालिक राय, डॉ. लवकुश, दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी, डीपी सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश मोहन, सोबरन सोनवान, संजय जयसवाल, गोरखनाथ, कमल कुमार कानू, आलोक कुमार अग्रहरि, युवा फाउंडेशन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, अभय सिंह, नीरज जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक शाह,् राज कुमार अग्रहरि, अनीता बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें