फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के बड़ागांव में डंप होगा तीन निकायों का 10 टन कूड़ा

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। नगर पालिका परिषद सोनभद्र, नगर पंचायत घोरावल और चुर्क-गुरमा से प्रतिदिन निकलने वाले करीब दस टन कूड़े को घोरावल तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में डंप किया जाएगा। इसके लिए बड़ागांव में बीस बीघे भूखंड पर स्थायी कूड़ा केंद्र बनाया जा रहा है। यहां नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नगर पंचायत घोरावल की ओर से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा चुका है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र के बजट के लिए शासन को डीपीआर भेजी गई है। बजट मिलने पर कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से संयंत्र स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीएम नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद सोनभद्र की आबादी 36689, घोरावल नगर पंचायत की 7291 और चुर्क-गुरमा नगर पंचायत की आबादी 6883 है। नगर पालिका सोनभद्र से प्रतिदिन करीब 7.81 टन, चुर्क से 1.25 टन और घोरावल नगर पंचायत से 1.37 टन कूड़ा निकलता है। तीनों निकायों से निकलने वाले करीब 10.43 टन कूड़े का निस्तारण अभी अस्थायी तौर पर किया जा रहा है। नगर पालिका सोनभद्र से निकल रहा कूड़ा रौप पहाड़ी के पीछे, चुर्क नगर का कूड़ा पास के जंगल में और घोरावल नगर का कूड़ा कांशीराम आवास के पास डंपिंग ग्राउंड पर डंप किया जा रहा है।
तीनों निकायों से निकलने वाले कूड़े को डंप करने के लिए घोरावल तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में स्थायी कूड़ा केंद्र बनाया जा रहा है। केंद्र का कार्य पूरा हो जाने पर यहां स्थायी रूप से कूड़ा डंप किया जा सकेगा। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि बड़ागांव में 4.50 लाख की लागत से 100 मीटर बाउंड्रीवाल, गेट और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। घोरावल नगर पंचायत की ओर से भी 3.90 लाख रुपये की लागत से 100 मीटर बाउंड्रीवाल और गेट का निर्माण कार्य कराया गया है। घोरावल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र के बजट के लिए शासन को डीपीआर भेजी गई है। संयंत्र लगाने का काम जलनिगम की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा ढोने के लिए मंगाए जाएंगे वाहन
सोनभद्र। नगर पालिका सोनभद्र, नगर पंचायत घोरावल और चुर्क-गुरमा से बड़ागांव कूड़ा डंपिंग स्थल 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़े की ढुलाई में दिक्कत होगी। डीपीएम नीरज कुमार ने बताया कि बड़ागांव में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र लगने पर कूड़ा ढोने के लिए तीनों निकाय में नए वाहन मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें