प्रदेशीय सीनियर पुरुष वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र के 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल राॅबर्ट्सगंज स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। चयनित खिलाड़ी शनिवार को प्रशिक्षक सुबाय कुमार की देखरेख में मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के निर्देश पर जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें स्वामी कुमार, अनुज, सचिन, विनोद, राहुल, विकास, बौद्धकुमार सिद्धार्थ, सोनू कुमार, श्यामू सैनी और राहुल का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों को 24 अक्तूबर को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना है। इस अवसर पर वॉलीबाॅल सचिव सुरेश मिश्रा, सुनील यादव, सुभाष कुमार, जगदीश कुमार रावत, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।