फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राख लदा ट्रक ट्रक खराब होने से लगा 10 किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर राख लदा ट्रक खराब होने से लंबा जाम लग गया। मंगलवार देर शाम राख लदा ट्रक खराब हो जाने से रात 9 बजे से शुरू हुआ जाम बुधवार की दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। करीब 10 किलोमीटर लंबा लगे जाम से गुजरने वालों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र में आए दिन लग रहे जाम की वजह से हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। जिले के डीएम एसपी ने कई बार बैठकें भी की, मगर अब तक इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
जिलाधिकारी ने ऊर्जा परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क पर खराब हुए वाहनों को तत्काल क्रेन की मदद से हटाया जाए और मुख्य मार्ग पर वाहनों के परिवहन के दौरान गिरी हुई राख को हटाया जाए।
विज्ञापन

मगर इन आदेशों को दरकिनार कर ओवरलोड राख लदे वाहनों का धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस परेशान है और जाम की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
इस संबंध में पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि दो वाहनों के अगल-बगल खराब हो जाने से जाम की स्थिति बन गई थी। दोनों वाहन को किनारे कराया गया। तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें