रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता मुकबधिर किशोरी के माता-पिता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी की पत्नी की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहने वाली 14 वर्षीय मूकबधिर और दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सितंबर माह में सामने आया था। अस्पताल परिसर में पीड़िता ने मृत बच्चे को जन्म दिया था।
आरोप था कि पड़ोस का ही मुंहबोला मामा उसके साथ एक साल से दुष्कर्म करता था। मामले में पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बीच अब न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के माता व माता पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।
पवन कुमार
पवन कुमार